May 17, 2024

Eid Milad un Nabi Shayari Wishes Eid Mubarak Wishes 2023

इस्लामिक यानी कि हिजरी कैलेंडर के अनुसार किस महीने में मिलादुन्नबी का त्यौहार होता है? हिजरी कैलेंडर में, रबी अल-अव्वल तीसरे महीने का नाम है. जैसेे की अंग्रेजी कैलेंडर मेंं मार्च का महीना होता हैै. रबी अल-अव्वल महीने के 12वें तारीख को मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है. रबी उल अव्वल महीने का चांद 16 सितंबर 2023 को देखा गया है. यानी कि 17 सितंबर 2023 को रबी उल अव्वल महीने की 1 तारीख है. रबी उल अव्वल महीने का 12वीं तारीख 28 सितंबर 2023 को है.

मीलाद उन-नबी अरबी शब्द है। भारत में उर्दू जानने वाले ईद मीलाद-उन-नबी भी कहते हैं। इस्लाम के आखरी पैगंबर हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (आपका) का जन्म से जुड़ा हुआ है। आपका जन्म 8 जून, 570 ई। को मक्काह (सऊदी अरब) में हुआ था।

आपके पिताश्री का नाम अब्दुल्लाह व माता का नाम बीबी आमिनाह है। आपका इंतकाल 62 साल की उम्र में 8 जून 632 ई। को मदीना, सऊदी अरब हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आपका जन्म और इंतकाल दोनों ही 8 जून को हुआ था।

मुसलमानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसमें लोग पैगंबर के बताए गए रास्ते को याद करते हैं। इस्लाम का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान तिलावत किया जाता है।

ईद मिलादुन्नबी मुबारक ईद-ए-मिलाद पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ की याद में जन्म” के दिन के रूप में भी जाना जाता है। कई लोग इसे मावलिद या मुलुद या मेवलिट भी कहते हैं। यह दिन आमतौर पर इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने में देखा जाता है। इसके अलावा यह भारतीय मुसलमानों के साथ-साथ अन्य मुस्लिम बहुसंख्यक देशों के लिए एक महान धार्मिक और सामाजिक महत्व रखता है।  ईद ए मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं उर्दू में देखें, अंग्रेजी में उद्धरण, एचडी छवियां और उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर साझा करें।