July 7, 2024

Asia Cup Final: मोहम्मद सिराज ने बदला 91 साल का इतिहास, अकेले ढहा दी लंका, 1 ओवर में झटके 4 विकेट

 

सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की fast पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे। फिलहाल क्रीज पर कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस हैं।

 

श्रीलंका को चौथे ओवर में आठ के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। फिलहाल कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं।

IND vs SL Live: बारिश रुकी

बारिश रुक चुकी है। अंपायर्स मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। कवर्स हटा दिए गए हैं। खेल तीन बजकर 40 मिनट पर शुरू हो सकता है। कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में छह बदलाव किए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं, चोटिल अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। सुंदर ऑफ स्पिनर हैं। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है।

 

 

IND vs SL Final Live: भारत सात बार का चैंपियन

भारत ने यह टूर्नामेंट छह बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में विजेता रही है। पिछले साल यूएई में यह टूर्नामेंट टी20 में खेला गया था जिसमें श्रीलंका जीता था। भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा।