May 10, 2024

A Latter Prayaywachi Shabd in Hindi Grammer – Page-9

दोस्तों इस पेज मे माध्यम से हम आपको A से प्रारम्भ होने वाले सभी प्रकार के पर्यायवाची शब्द देने का प्रयास कर रहें है यदि पसन्द आये तो शेयर जरूर करनें

A Latter Prayaywachi Shabd in Hindi Grammer – Page-9

  1. अमृत शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।

  1. अमूल्य शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- अनमोल, बहुमूल्य, बेशकीमती।

  1. अम्मा शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- अंबा , माँ , अम्बिका , जननी , धात्री , प्रसू।

  1. अमित्र शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- रिपु , शत्रु , दुश्मन , वैरी , प्रतिपक्षी , अरि , विपक्षी , अराति।

  1. अमित शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- बहुत, अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत , अपार अत्यन्त, असंख्य।

  1. अमीर शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।

  1. अंबुज शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।

  1. अंबुद शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।

  1. अंबु शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।

  1. अम्बिका शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- अंबा, माँ, अम्मा, जननी, धात्री, प्रसू।

  1. अम्भोज शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- कमल,नलिन, अरविन्द, उत्पल, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।

  1. अंभ शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- पानी, जल, नीर, सलिल, अंबु, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग।

  1. अम्बर शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- कपड़ा, मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु,कर, परिधान।

  1. अम्बर शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- आकाश, नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।

  1. अम्बक शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- आँख,लोचन, अक्षि, नैन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि, दीदा , चख ।

  1. अंबा शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- माँ, अम्बिका, अम्मा, जननी, धात्री, प्रसू।

  1. अंबा शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- दुर्गा, चंडी, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।

  1. अमर्त्य शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- देवता, सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर,त्रिदश,गीर्वाण,अदितिनंदन , अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध।

  1. अमर्ष शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- रोष , क्रोध , कोप , गुस्सा , आक्रोश , कोह , प्रतिघात।

  1. अमरतरंगिनी शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- गंगा, देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी , सुरसरि विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा।

  1. अमरपति शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?

Answer :- सुरेश, इन्द्र, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव।

Page – 5 | Page – 6 | Page – 7 |Page – 8 | Page-09| Page – 10 | Page – 11 |Page – 12 |